वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा को मंगलवार को ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया जो नवतेज सरना का स्थान लेंगे। 1981 बैच के आईएफएस अधिकारी वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। सरना को अमेरिका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
इससे पहले, इस महीने सरकार ने 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी तरणजीत सिंह संधू को सिन्हा के स्थान पर श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया था। सिन्हा जल्द ही नया पदभार संभाल सकते हैं।
यशवर्धन कुमार सिन्हा वरिष्ठ राजनयिक हैं और उनका कैरियर 35 वर्ष का हैं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाया जिसमें दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन में कार्य शामिल है।