चीन में
शी जिनपिंग दोबारा राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं वहीं उनके करीबी वांग को उप राष्ट्रति चुना गया हैं। नेशनल कांग्रेस पीपल्स ने 2,970 वोटों के साथ सर्वसम्मति से उन्हें राष्ट्रपति निर्वाचित किया है। अब वह फिर से केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में कमान संभालेंगे।
बता दें कि वह दो बार अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद 2023 में रिटायर हो रहे थे। उन्होंने मार्च 2013 में अपना पहला कार्यभार संभाला था वहीं अक्टूबर 2017 में दूसरा कार्यकाल शुरू किया था। संसद ने संविधान में संशोधन करते हुए राष्ट्रपति पद की सीमा को हटा दिया। इसके बाद उन्हें अनिश्चितकाल तक बनाए रखने का रास्ता साफ हुआ।
आपको बता दें कि
चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए दो कार्यकाल की समय सीमा को समाप्त करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रभुत्व को बरकरार रखने और नेतृत्व की एकता के लिए यह जरूरी था। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शी जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति रहने के प्रस्ताव का समर्थन किया था।