फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 8 से 22 सितंबर तक होंगे दसवीं-बारहवीं के ऑनलाइन आवेदन

Wed, 07 Sep 2016 05:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने दसवीं एवं बारहवीं के बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आठ से 22 सितंबर के बीच एक और मौका दिया है, जबकि नौवीं एवं ग्यारहवीं के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए परिषद की वेबसाइट आठ सितंबर से सात अक्तूबर तक खुली रहेगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से दसवीं एवं बारहवीं के आवेदन एवं नौवीं एवं ग्यारहवीं के पंजीकरण की तिथि बढ़ाने के फैसले के बाद बोर्ड की ओर से मंगलवार को विज्ञप्ति जारी करके नई तिथि की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन शिवलाल ने बताया कि शासन केनिर्णय के बाद बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए वेबसाइट आठ सितंबर को खोलने का निर्णय लिया है, यह 15 दिन अर्थात 22 सितंबर तक खुली रहेगी।

नौवीं एवं ग्यारहवीं का पंजीकरण वेबसाइट खुलने की तिथि आठ सितंबर से एक महीने सात अक्तूबर तक रहेगी। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों केलिए आवेदन अपलोड करने की तिथि बगैर विलंब शुल्क के 16 अगस्त एवं विलंब शुल्क केसाथ 20 अगस्त रखी थी। इसी प्रकार नौवीं एवं ग्यारहवीं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 25 अगस्त थी। यूपी बोर्ड सचिव का कहना है कि बोर्ड परीक्षा केफार्म भरने एवं ऑनलाइन पंजीकरण के समय पूरा प्रदेश बाढ़ की चपेट में था, इस कारण से शासन के पास तिथि बढ़ाने केलिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की अनुमति के बाद तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो की गड़बड़ी दूर कर सकेंगे स्कूल

फाइल फोटो - फोटो : getty
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के आवेदन में अबकी बार मात्र साठ लाख ही आवेदन आए थे, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा आठ लाख कम था जबकि नौवीं एवं ग्यारहवीं में पंजीकरण पिछले वर्ष की अपेक्षा पांच लाख बढ़ गया था।

इस बीच अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी कि बड़ी संख्या में नौवीं-ग्यारहवीं के पंजीकरण में लगभग पांच लाख छात्रों के फोटो अपलोड नहीं हो सके थे, इसमें सबसे अधिक संख्या वित्तविहीन स्कूल के छात्र-छात्राओं की थी।

जो अंतिम समय में पंजीकरण करने की कोशिश में लगे थे। अब शासन की ओर से बाढ़ की आड़ में तिथि बढ़ाने केफैसले को माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधन के दबाव में लिया गया निर्णय बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें