फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade: पेरिस में तीन जून को WTO की बैठक; कृषि-मत्स्य पालन और निवेश सुविधा के मुद्दे उठाएगा भारत

Sun, 01 Jun 2025 05:31 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Trade: पेरिस में होने वाली व्यापार मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भारत कृषि, मत्स्यपालन, निवेश सुविधा और डब्ल्यूटीओ में सुधार जैसे मुद्दों पर अपनी चिंता जताएगा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह फ्रांस के मंत्रियों से द्विपक्षीय मुलाकातों में आर्थिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस में तीन जून को व्यापार मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भारत कृषि, मत्स्यपालन समझौते, चीन के नेतृत्व वाले निवेश प्रस्ताव और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की निष्क्रिय अपीलीय निकाय से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंताओं को सामने रखेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह अनौपचारिक बैठक आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) की मंत्री परिषद की बैठक के इतर होगी। इसमें करीब 25 देशों के व्यापार मंत्री भाग लेंगे। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह 1 जून से फ्रांस और इटली के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।

ये भी पढ़ें: एशियाई विकास बैंक के 10 अरब डॉलर से विकसित होंगे भारत के 100 शहर, मेट्रो सेवाओं का भी होगा विस्तार
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि भारत इस बैठक में डब्ल्यूटीओ के सभी प्रमुख मुद्दों पर अपनी चिंताओं को उठाएगा, जिसमें कृषि (सार्वजनिक भंडारण का स्थायी समाधान ढूंढना), मत्स्यपालन समझौता, निवेश सुविधा से जुड़ा प्रस्ताव,  विश्व व्यापार संगठन में सुधार और डब्ल्यटीओ की जिनेवा स्थित अपीलीय संस्था की निष्क्रियता के मुद्दे शामिल हैं। 
 
भारत चीन के उस प्रस्ताव का विरोध कर रहा है, जिसमें विकास के लिए निवेश सुविधा (आईडीएफ) को आगे बढ़ाने की बात कही गई है। चीन 128 देशों के एक समूह की अगुवाई करते हुए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा रहा है। साल 2009 से डब्ल्यूटीओ का विवाद निपटान प्रणाली सही तरीके से काम नहीं कर रही है, क्योंकि अमेरिका ने अपीलीय निकाय के सदस्यों की नियुक्ति पर रोक दी है। 

साल 2009 से डब्ल्यूटीओ का विवाद निपटान प्रणाली सही तरीके से काम नहीं कर रही है, क्योंकि अमेरिका ने अपीलीय निकाय के सदस्यों की नियुक्ति पर रोक दी है। 

ये भी पढ़ें: मई में दो लाख करोड़ रुपये वसूला गया जीएसटी, टूटा रिकॉर्ड, पिछले साल से 16 फीसदी का इजाफा
विज्ञापन


इस बीच, वाणिज्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अपनी पेरिस यात्रा के दौरान गोयल अमेरिका, सिंगापुर, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, नाइजीरिया, ब्राजील और इजराइल जैसे देशों के वाणिज्य मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय ने कहा, इस महत्वपूर्ण मंच पर वह वैश्विक सहयोगियों से प्रमुख बहुपक्षीय व्यापार के मुद्दों पर चर्चा करेंगे और भारत के दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से सामने रखेंगे।  

गोयल की फ्रांस के मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी योजना है, जिनमें अर्थव्यवस्था मंत्री एरिक लोम्बार्ड और फ्रांस के वाणिज्य मंत्री लॉरेंट सेंट-मार्टिन के साथ बैठकें शामिल हैं। गोयल फ्रांस की कई प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इनमें वीकैट, टोटल इंजीनियर्स, लॉरियल, रिनॉल्ट, ईडीएफ और एटीआर जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।इन बैठकों का मकसद भारत-फ्रांस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना और व्यापार व निवेश सहयोग को बढ़ाने के नए रास्ते तलाशना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें