फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीजे में 'पाक की हार' कहना गलत, अभी सिर्फ सजा पर रोक: सरताज अजीज

Sat, 20 May 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
sartaj aziz
विज्ञापन
पाकिस्तानी सरकार के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि कुलभूषण मामले में पाकिस्तान की हार नहीं हुई है। अभी अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिर्फ कुलभूषण की फांसी पर रोक लगाई है, न कि भारत को कांसुलर एक्सेस देने का आदेश दिया गया है। अजीज उन रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में कुलभूषण जाधव के मुद्दे पर पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है, वो हर मुद्दे पर बुरी तरह से हारा है।
विज्ञापन


सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान को आईसीजे में हारा हुआ कहना गलत है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने फांसी की सजा पर अमल करने से रोका है। उसने कांसुलर एक्सेस देने जैसा कोई आदेश नहीं है।
  Wrong to say Pak lost at ICJ, court stayed execution, didn't order on consular access to Jadhav: Sartaj Aziz, Pak Foreign Affairs Advisor — ANI (@ANI_news) May 20, 2017
विज्ञापन



सरताज अजीज ने आगे कहा कि 15 मई से शुरू हुई सुनवाई को लेकर हमारे पास समय कम था। हम केस की पूरी तैयारी नहीं कर पाए ते। अगली सुनवाई पर लीगल टीम को मजबूती से पाकिस्तान का पक्ष रखेगी।
  There was paucity of time earlier, we will strengthen our legal team for the next time: Sartaj Aziz, Foreign Affairs Advisor, Pak #Jadhav — ANI (@ANI_news) May 20, 2017
विज्ञापन

एनडीटीवी पर छपी खबर के मुताबिक अजीज ने भी कहा कि कुलभूषण जाधव की मां की याचिका पहुंच चुकी है और उसपर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पाक का बड़ा दांव, ICJ में जाधव मामले की पैरवी करेंगे अटार्नी जनरल

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है, जिसमें कुलभूषण केस की फिर से सुनवाई की मांग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें