फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर से मिलने को बेकरार है गुजरात लॉयंस का खिलाड़ी...

Sat, 20 May 2017 05:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
finch - फोटो : pti
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के प्रारंभिक बल्लेबाज एरोन फिंच आईपीएल के दसवें सीजन में गुजरात लॉयंस की तरफ से खेल रहे थे। पिछले सात सप्ताह से वह भारत में हैं और अपनी मंगेतर से मिलने के लिए बेकरार हैं। इस बात का खुलासा फिंच ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर की तस्वीर साझा करने किया।
विज्ञापन


फिंच ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कहा, मैं अपनी मंगेतर एमी ग्रिफिथ को देखने के लिए और इंतजार, नहीं कर सकता। कल सात हफ्ते बाद में उससे मिलूंगा। पैकेजिंग को सुखद बनाने के लिए शुक्रिया। 
    Can't wait to see my beautiful fiancée @amy_griffiths tomorrow after 7 weeks!! Thanks for making packing a breeze @antlerluggageoz A post shared by Aaron Finch (@aaronfinch5) on May 19, 2017 at 5:35am PDT

फिच ने मौजूदा सीजन में गुजरात के लिए 13 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारियों की मदद से लगभग 25 की औसत से 300 रन बनाए। गुजरात ने अपना आखिरी मुकाबला गत विजेता हैदराबाद के खिलाफ कानपुर में खेला जिसमें उन्हें 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


फिंच आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से तकरीबन 50 दिन से अपने परिवार से दूर हैं। वह घर तो जरूर लौट
रहे हैं लेकिन उन्हें जल्दी ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होना है। जहां ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदवी न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 जून को होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें