फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी, लिखित परीक्षाएं स्थगित

Sun, 05 Mar 2017 12:24 PM IST
amarujala.com {Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो रातों और एक दिन के कर्फ्यू के बाद लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट आई। कर्फ्यू में ढील के दौरान कड़ी चौकसी रही। मंडलायुक्त भुवनेश कुमार, आईजी
विज्ञापन

ए सतीश गणेश, डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार अभी तक शहर में कैंप कर रहे हैं। डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज कुमार झा लगातार भ्रमण पर रहे। शनिवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई, जिसको बढ़ाकर बाद में रात में नौ बजे तक कर दिया गया। हालांकि शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और यूपी 100 की गाड़ियां सायरन बजाती हुई पेट्रोलिंग करती रहीं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं तो हुईं लेकिन लिखित परीक्षाएं स्थगित कर आगे बढ़ा दी गईं। 

मालूम हो कि धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को शहर में बवाल हो गया था। आगजनी और गोलीबारी
के बाद स्थिति पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे से लगा कर्फ्यू शनिवार सुबह छह बजे तक जारी रहा। 
विज्ञापन


42 लोगों का शांति भंग में चालान
बवाल को लेकर शहर में हुई मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी में 42 लोगों का शांति भंग में चालान भेजा गया है। उधर पुलिस ने शनिवार को भी करीब एक दर्जन लोगों को
हिरासत में ले लिया।मालूम हो कि कोतवाली सदर में सबसे पहला मामला आपत्तिजनक वीडिया वायरल होने का दर्ज हुआ था। इसके बाद दूसरा मामला तोड़फोड़ और
तीसरा मामला लोगों को भड़काने और शोरूम के सामने गोली कांड का दर्ज किया गया था।

शुक्रवार की रात छाउछ चौराहा पर कुछ उपद्रवियों ने खोखे पलट दिए थे और उनमें आग लगा दी थी। इसी तरह गढ़ी रोड और मेला मैदान के पास खोखों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। शहर कोतवाल की ओर से धारा 147, 436 के तहत दो मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने गढ़ी रोड से मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी अवधेश गुप्ता, सचिन, मनोज मिश्रा, राजगढ़ निवासी दिनेश राठौर और प्रदीप राठौर को गिरफ्तार किया। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि 42 लोगों को बवाल के दौरान शांतिभंग करने की आशंका के चलते हिरासत में लिया गया। सभी का चालान भेजा गया है।

उधर शनिवार को भी पुलिस ने कई स्थानों पर खुराफातियों को दबोच कर हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में कुछ लोग गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में नारेबाजी करने में
शामिल हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

तोड़फोड़ और गोलीकांड मामले में भी कोई गिरफ्तारी नहीं

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में दर्ज तोड़फोड़ और पब्लिक को भड़काने में भाजपा नेता विनोद गुप्ता समेत तीन लोगों का चालान भेजा गया था। मामले में
किसी अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, वहीं गोलीकांड में भी कोई अन्य आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं लगा है।

कर्फ्यू और बवाल, करोड़ों का हुआ नुकसान
शहर में कर्फ्यू के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये के नुकसान हुआ है। जबकि शहर में एक दिन की बैंक बंदी से करीब 65 करोड़ रुपये का वित्तीय कारोबार प्रभावित हुआ। बवाल के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं में हुआ नुकसान अलग है।

लीड बैंक मैनेजर एके द्विवेदी के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान शहर की सभी बैंक शाखाएं और एटीएम बंद रहे। इससे करीब 65 करोड़ रुपये का लेनदेन और क्लीयरिंग ठप रही। जबकि रोडवेज बसों का संचालन ठप रहने से राज्य सड़क परिवहन निगम को करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इसके अलावा सरकारी कार्यालय, स्टांप बिक्री, शराब की दुकानें बंद रहने से सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। बवाल के दौरान प्रशासनिक सतर्कता के चलते अधिक तोड़फोड़ नहीं हुई। चार-पांच दुकानों में आग लगने से पांच से सात लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान है। मामला शांत हो जाने से व्यापारियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें