साक्षी मलिक को पदक जीतने के बाद उनको किए वादों पर लगातार विवाद बना हुआ है। साक्षी ने पिता सुखबीर मलिक भी इस बहस में कूद गए हैं उन्होंने कहा कि बात सिर्फ पैसों की नहीं है, बल्कि उन वादों की भी है, जिन्हें सरकार भूल गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल 2.5 करोड़ रुपए की बात नहीं है। यह उन वादों की बात है जो सरकार ने हमसे किए थे। जैसे हमारे गांव में स्टेडियम बनवाना।
Its not about the 2.5 cr rupees, that we got, its about the other promises including stadium in village: Sukhbir Malik, Sakshi's father pic.twitter.com/IUfemQapYb
— ANI (@ANI_news) March 5, 2017
साक्षी के ट्वीट के बाद मचा बवाल
साक्षी मलिक
दरअसल साक्षी ने ओलंपिक में पदक जीतने के कई महीनों बाद सरकार को उनके वादे याद दिलाए तो मामला गरमा गया। साक्षी ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने ओलंपिक पदक जीतने का अपना वादा निभाया लेकिन सरकार अपना वादा कब निभाएगी।
Announcements made by Haryana Government after my OLYMPIC MEDAL win were for MEDIA ONLY ?.(2/2)@cmohry @anilvijminister @VijayGoelBJP
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 4, 2017
हरियाणा सरकार ने साक्षी को हरियाणा की नई खेल नीति के तहत उन्हें 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन घोषणा अबतक कागजों में फंसी रह गई है। पदक जीतने के 8 महीने बाद भी सरकार उनतक पुरस्कार राशि नहीं पहुंचा पाई है।
खेल मंत्री अनिल विज की सफाई
साक्षी के सवाल के जवाब में हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हमने उन्हें 2.5 करोड़ रुपये दिए। तब उन्होंने हमसे महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में जॉब की मांग की। हमने उनके लिए पोस्ट क्रिएट की है। हालांकि, वहां ऐसी पोस्ट नहीं थी, लेकिन वहां पोस्ट क्रिएट करने की सभी मंजूरियां देकर यूनिवर्सिटी को लिखा गया और कहा कि सर्विस रूल तैयार कर नौकरी दे दी जाएगी।
साक्षी ने कहा था, जहां मैं प्रैक्टिस करती हूं, उस हाल को ठीक कराया जाए और एयर कंडीशन करवाया जाए। प्रैक्टिस करने हाल के लिए 80 लाख रुपये मंजूर कर भेजा गया है और हॉल बनने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।