फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: तंजानिया में खदान में भूस्खलन से 22 लोगों की मौत, अवैध रूप से काम कर रहे थे मजदूर

Mon, 15 Jan 2024 03:37 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तंजानिया

सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बारे में बात करते हुए, गोल्ड माइन के अध्यक्ष मासुंबुको जुमाने ने कहा कि दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई, वे खनन गतिविधियों के निलंबन के कारण अवैध रूप से खदान में प्रवेश कर गए।
 
विज्ञापन
तंजानिया खदान में भूस्खलन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तंजानिया में भूस्खलन का कहर देखने को मिला। यहां सिमियु क्षेत्र के बरियादी जिले में एक खदान में भयानक भूस्खलन से 22 लोगों की मौत हो गई है। तंजानिया की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। इसके बाद दो दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और फिर मलबे में दबे सभी लोगों के शवों को सफलता पूर्वक बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने भी जताया दुख
इसके अलावा, तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने एक्स के जरिए दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत दुख हो रहा है कि सिमियु क्षेत्र के बरियादी जिले में नगालाइट खदान में भूस्खलन के बाद 21 से अधिक लोगों की जान चली गई।' उन्होंने बताया कि लगातार दो दिनों तक राहत और बचाव कार्य चलाया गया। इस दौरान नागरिकों, सैनिकों और विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई  और  विभिन्न सरकारी बलों और संस्थानों ने भूस्खलन में दबे सभी लोगों के शवों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।

अवैध रूप से खदान में घुसे थे मजदूर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बारे में बात करते हुए, गोल्ड माइन के अध्यक्ष मासुंबुको जुमाने ने कहा कि दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई, वे खनन गतिविधियों के निलंबन के कारण अवैध रूप से खदान में प्रवेश कर गए।  उन्होंने आगे कहा, 'यह आपदा तब हुई जब प्रबंधन ने सुरक्षा खनन मुद्दों पर निर्देशों को लागू करने का अवसर प्रदान करने के लिए खनन गतिविधियों को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


बता दें कि हादसे से पहले खदान प्रबंधन ने सुरक्षा बलों के सहयोग से खदान में घुसे अन्य लोगों को हटा दिया था। वहीं मासुंबुको ने कहा, 'जब प्रबंधन अवैध रूप से खदान में प्रवेश करने वालों से निपट रहा था, खनिकों का एक अन्य समूह गार्डों को चकमा देकर खदान में घुस गया, जिससे दुखद मौतें हुईं।  फिलहाल, सिमियु क्षेत्रीय आयुक्त याहया नवादा ने सुरक्षा खनन प्रक्रियाओं का पालन होने तक खदानों में खनन गतिविधियों को निलंबित करने की घोषणा की है।

 जापान : विमान के कॉकपिट में दिखी दरार, हुई आपात लैंडिंग
जापान के ऑल निप्पॉन एयरवेज की एक उड़ान के दौरान बोइंग विमान के कॉकपिट की खिड़की में दरार देखी गई। इसके बाद उसे साप्पोरो के एक हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। एयरलाइन ने कहा कि एएनए फ्लाइट 1182 शनिवार को मध्य जापान के टोयामा हवाईअड्डे के लिए जा रही थी।


 
विज्ञापन

डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेट ने छोड़ा पद, बेटे फ्रेडरिक बने राजा
डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेथ द्वितीय ने रविवार को ऐतिहासिक पदत्याग पर हस्ताक्षर कर दिए। उनके बेटे फ्रेडरिक एक्स रविवार को राजा घोषित कर दिए गए। मार्ग्रेथ (83) लगभग 900 वर्षों में स्वेच्छा से सिंहासन छोड़ने वाली पहली डेनिश महारानी हैं। इससे पहले वर्ष 1146 में राजा एरिक तृतीय लैम ने संन्यास के लिए स्वेच्छा से पद त्याग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें