सिंगापुर में खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक
- फोटो : रॉयटर्स
दुनिया की प्रमुख खुफिया एजेंसियों के दो दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों ने इस साप्ताहांत सिंगापुर में एक गोपनीय बैठक की है। यह बैठक 'शांगरी-ला डॉयलॉग सिक्योरिटी मीटिंग' के दौरान हुई। पांच लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस तरह की बैठकें सिंगापुर सरकार द्वारा आयोजित की जाती हैं और कई वर्षों से सुरक्षा शिखर सम्मेलन के साथ-साथ अलग स्थान पर सावधानीपूर्वक आयोजित की जाती रही हैं। पहले बैठकों को रिपोर्ट नहीं किया गया है।
इस बैठक में अमेरिका प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल हेन्स ने किया। वहीं, अमेरिका से तनाव के बावजूद चीन ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। एक भारतीय सूत्र ने बताया कि भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएंडडब्ल्यू) के प्रमुख सामंत गोयल ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
इसकी जानकारी रखने वाले एख व्यक्ति ने बताया कि यह बैठक इंटरनेशनल शैडो एजेंडा पर थी। उन्होंने बताया कि यह इसमें शामिल देशों की सीमाओं को देखते हुए गहरी समझ को बढ़ावा देने का एक तरीका है।
खुफिया सेवाओं के बीच एक अनकहा कोड है कि जब ज्यादा औपचारिक व खुली कूटनीति मुश्किल होती है तो वे गुप्त तरीके से बात कर सकते हैं, इसलिए सिंगापुर में यह बैठक आयोजित की जाती है। बैठकों पर चर्चा करने वाले सभी पांच सूत्रों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया।