दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिला एमन अहमद का अबू धाबी के बुरजील हॉस्पिटल में निधन हो गया। वो वहां मोटापे का इलाज कराने के लिए भर्ती थीं। एमन की मौत की वजह सिर्फ मोटापा नहीं बल्कि कई अन्य बीमारियां भी थीं। मोटापे की वजह से उन्हें डायबिटीज, किडनी डिसऑर्डर, हाइपरटेंशन, थाइरॉयड, वाटर रिटेंशन, ऑब्स्ट्रक्टिव और फेफड़ों की बीमारी हो गई थी, जिसकी वजह से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वजन ज्यादा होने की वजह से एमन पिछले 25 साल से अपने घर से बाहर नहीं निकली थीं। बता दे कि मोटापे से परेशान एमन इसी साल मार्च में मुंबई में अपनी बेरिएट्रिक सर्जरी करवाने आईं थीं। मुंबई में उनका इलाज बेरिएट्रिक सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला कर रहे थे। सर्जरी के बाद एमन का वजन 100 किलो कम हो गया था।
खबरों के मुताबिक, भारत में इलाज कराने आने के पहले एमन का वजन 500 किलो था। एमन बचपन से ही थॉयराइड की बीमारी से पीड़ित थी जिसकी वजह से उनका वजन असामान्य हो गया था। हालांकि इलाज के बाद उनका वजन करीब 300 किलो तक कम हो गया था।