फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन- पिछले वर्ष एक करोड़ लोगों को हुई टीबी, 27 फीसदी मरीज भारत में

Wed, 19 Sep 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
भारत में टीबी
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में पिछले वर्ष एक करोड़ लोग टीबी से पीड़ित हुए, जिनमें 27 फीसदी लोग भारत से हैं। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की ग्लोबल ट्यूबरक्लोसिस रिपोर्ट, 2018 यहां मंगलवार को जारी की गई। इसमें टीबी के बारे में व्यापक और नवीनतम आकलन है। साथ ही वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर इस बीमारी को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं, उनमें क्या प्रगति आई है, यह जानकारी भी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक स्तर पर आकलन के मुताबिक वर्ष 2017 में एक करोड़ लोगों को टीबी हुई, इनमें से 58 लाख पुरूष, 32 लाख महिलाएं और दस लाख बच्चे हैं।
विज्ञापन


दुनियाभर में टीबी के कुल मरीजों में दो तिहाई आठ देशों में हैं। इनमें से भारत में 27 फीसदी मरीज हैं, चीन में नौ फीसदी, इंडोनेशिया में आठ फीसदी, फिलीपीन में छह फीसदी, पाकिस्तान में पांच फीसदी, नाइजीरिया में चार फीसदी, बांग्लादेश में चार फीसदी तथा दक्षिण अफ्रीका में तीन फीसदी हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि टीबी के कारण प्रतिदिन करीब चार हजार लोगों की जान चली जाती है। इसमें कहा गया है कि दुनियाभर में रोगों से होने वाली मौत की दसवीं सबसे बड़ी वजह टीबी है।
विज्ञापन

(इनपुट-भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें