फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की तर्ज पर पूरे देश का दौरा करेंगे नड्डा, हर राज्य में जा कर टटोलेंगे संगठन की नब्ज

Thu, 20 Jun 2019 08:00 PM IST
Gaurav Pandey हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली

सार

  • नए साल में नड्डा को संगठन का पूर्णकालिक कमान मिलना तय
  • दक्षिण के राज्यों में पार्टी विस्तार के लिए बनाएंगे नई रणनीति
  • दक्षिण और संभावना वाले राज्यों पर रहेगी नड्डा की खास नजर
  • कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा संघ और पीएम की पहली पसंद हैं
विज्ञापन
भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए जेपी नड्डा अध्यक्ष अमित शाह की तर्ज पर ही जल्द ही पूरे देश में प्रवास करेंगे। बुधवार को हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस साल के अंत में होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा के सभी प्रदेशों में प्रवास के कार्यक्रम पर मुहर लगी। प्रवास कार्यक्रम पर मुहर लगते ही नड्डा को नए साल में संगठन की पूर्णकालिक कमान मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव से पहले ही नड्डा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का दौरा करेंगे। उनके राष्ट्रव्यापी प्रवास का कार्यक्रम जल्द तय होगा। राष्ट्रव्यापी प्रवास का सीधा सा अर्थ है कि अगस्त में खत्म हो रहे सदस्यता अभियान के बाद राज्यों में संगठनात्मक चुनाव करा लिए जाएंगे। इसकेबाद नए साल के पहले महीने में केंद्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव करा कर नड्डा को पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष बना दिया जाएगा। दरअसल पूर्णकालिक दायित्व मिलने में रत्ती भर भी संदेह की स्थिति में कार्यवाहक अध्यक्ष राष्ट्रव्यापी प्रवास का कार्यक्रम नहीं बनाते।

विज्ञापन

दक्षिण और संभावना वाले राज्यों पर खास निगाह

राष्ट्रव्यापी प्रवास के दौरान नड्डा की खास निगाह चुनावी राज्यों के अतिरिक्त उन राज्यों में होगी, जहां पार्टी के संगठन विस्तार की संभावना ज्यादा है। इनमें पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा उनकेएजेंडे में दक्षिण के राज्य मसलन केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में प्रवास केदौरान नड्डा संगठन के विस्तार की नई योजना तैयार करेंगे।

चुनावी राज्यों के प्रभारियों की घोषणा जल्द

पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी का लिटमस टेस्ट इसी साल चुनाव का सामना करने जा  रहे हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र राज्य होंगे। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा सत्तारूढ़ है। फिलहाल नड्डा इन राज्यों के चुनाव प्रभारियों के नाम पर मंथन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इन राज्यों के प्रभारियों का ऐलान अगले हफ्ते हो जाएगा।

पीएम और संघ की पसंद हैं नड्डा

कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा संघ और पीएम मोदी की पहली पसंद हैं। बीते लोकसभा चुनाव में बतौर यूपी प्रभारी बेहतर प्रदर्शन की बदौलत नड्डा का सियासी कद बढ़ गया। गौरतलब है कि 2014 में यूपी में बतौर प्रभारी बेहतर प्रदर्शन कर ही अध्यक्ष अमित शाह अचानक राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा में आए थे। इस बार यूपी में यही जिम्मेदारी नड्डा ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें