फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ में शामिल होंगी महिला कर्मी, चार नई बटालियनों को किया जाएगा शामिल

Thu, 19 Sep 2019 01:40 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) आगामी एक साल में अपनी नई बटालियनों में महिलाओं को शामिल करेगा। केंद्र सरकार ने देश में एनडीआरएफ बटालियनों में महिला दलों को शामिल करने का प्रस्ताव 2018 में रखा था।

विज्ञापन


एनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा कि इससे पहले, हमारे पास महिलाओं के लिए बैरक और अन्य सुविधाएं नहीं थीं। लेकिन अब हम उन्हें शामिल करने की स्थिति में हैं और हमने महिला ऑपरेटरों को बुलाने की प्रक्रिया पहले ही आरंभ कर दी है।

प्रधान यहां से 55 किलोमीटर दूर हरिनघाटा में एनडीआरएफ मुख्यालय परिसर की दूसरे बटालियन का उद्घाटन के लिए हाल में पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने कहा कि हमने हमारी सरकार से अनुरोध किया था कि कुछ महिला कर्मियों को नई चार बटालियनों के लिए भेजा जाना चाहिए। यह एक साल के भीतर होना चाहिए।
विज्ञापन


एनडीआरएफ की 12 बटालियनों के अलावा चार नई बटालियन होंगी और उनका आधार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होगा।

एनडीआरएफ एक विशेष बल है जिसका गठन 2006 में किया गया था। यह बल प्राकृतिक आपदा और मानवजनित हादसों अथवा संकटपूर्ण हालात के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें