फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाजी अली दरगाह में प्रवेश करेंगी महिलाएं

Thu, 21 Apr 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
शनि शिंगणापुर के प्रसिद्ध शनिमंदिर और कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की लड़ाई जीत चुकी भूमाता ब्रिग्रेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने ऐलान किया है कि अब वह मुंबई के हाजी अली में भी महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ेंगी।
विज्ञापन


तृप्ति ने कहा कि अब उनका अगला पड़ाव मस्जिद और दरगाह में महिलाओं को उनका हक दिलाना है। उन्होंने कहा कि हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश के लिए आगामी 28 अप्रैल को धरना-आंदोलन किया जाएगा।

मुंबई के हाजी अली में भी महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। इसको लेकर बांबे हाईकोर्ट में याचिका विचाराधीन है। धार्मिक स्थलों पर पुरुषों के सात महिलाओं को समान अधिकार देने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश के बाद करीब 20 धर्मनिरपेक्ष संस्थाओं और समाजिक कार्यकर्ताओं ने ‘हाजीअली सबके लिए’ फोरम का गठन किया है।
विज्ञापन


इस फोरम में वामपंथी विचारधारा से जुड़े संगठन डीवाईएफआई, नेशनल ट्रेड यूनियन आदि भी शामिल हैं। तृप्ति देसाई के अलावा जावेद आनंद और फिरोज मिठबोरवाला आदि इस फोरम के चेहरे हैं।

तृप्ति ने कहा कि यह फोरम हाजी अली दरगाह में महिलाओं के  प्रवेश की इजाजत दिए जाने के  लिए दरगाह ट्रस्ट के साथ बातचीत करेगा। यदि चर्चा से समाधान नहीं निकला तो 28 को आंदोलन किया जाएगा।

इस संबंध में हाजी अली दरगाह ट्रस्ट की ओर से कोई बयान नहीं आया है। दरगाह के एक ट्रस्टी ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इस पर कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें