फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जींस, टी-शर्ट पहनने वाली महिलाओं को समुद्र में फेंक दो'

Tue, 28 Feb 2017 04:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Priest
विज्ञापन
गॉड‍्स ऑन कंट्री केरल में एक पादरी ने महिलाओं के जींस, टी-शर्ट पहनने पर शर्मनाक बयान दिया है। पादरी ने कहा कि जो महिलाएं जींस, टी-शर्ट पहने उन्हें समुंदर में डूबा दिया जाना चाह‌िए।
विज्ञापन


साथ ही पादरी ने कहा कि महिलाएं जींस, टी-शर्ट इसलिए पहनती हैं ताकि पुरुषों को उकसाया जा सके।

पादरी के बयान वाला वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जैसमिन नाम की लड़की शेयर किया है। वीडियो को Shalom TV से लिया गया है। हालांकि ये वीडियो यूट्यूब पर 11 महीने पहले ही पोस्ट कर दिया गया था। वीडियो में पादरी को कहते सुना जा सकता है कि जींस,टी-शर्ट पहनने वाली लड़कियों और महिलाओं के शरीर पर पत्‍थर बांधकर उन्हें समुंदर में फेंक दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

महिलाओं के कारण बाहर जाने का करता है मन

- फोटो : getty images
आगे वीडियो में पादरी कहता है कि जब वह किसी चर्च में प्रार्थना करने जाता है तो वहां मौजूद कुछ महिलाओं के कारण वहां से बाहर चले जाने का मन करता है। आकर्षण पाने के लिए वह जींस, टी-शर्ट, शर्ट, पैंन पहनकर जाती हैं।

मोबाइल फोन उनके हाथ में होता है, बाल खूले रहते हैं।मुझे समझ नहीं आता है कि इन सब चीजों की चर्च में क्या जरुरत है। वह पूछता है कि क्या कैथोलिक चर्च पुरुषों के कपड़े महिलाओं को पहनने की इजाजत देता है।

अगर आप ऐसा करते हो तो आप भगवान का अपमान करते हो। अगर आप गॉड के खिलाफ जाते हो तो आपको दया क्यों चाहिए। उसने आगे कहा कि कई लड़के मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि चर्च आयी कई महिलाएं अर्धनग्न कपड़े पहनती हैं जिस कारण हमसे सिन हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें