फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला बुरका या ली घूंघट की ओट, तो नहीं डाल पाएंगी वोट

Thu, 23 Feb 2017 11:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अब तक भले ही आप बुरका डालकर या लंबे घूंघट की ओट में वोट डालती आई हों, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। घूंघट की ओट में डलने वाले फर्जी वोट को रोकने के लिए चुनाव आयोग ने महिलाओं की वोटर आईडी जांचने के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों और आशा बहुओं की ड्यूटी लगाई है। यह व्यवस्था पहली बार की गई है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी करुणा जायसवाल ने बताया कि जिले के 936 पोलिंग बूथ में से 784 बूथों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 155 बूथों पर आशा बहुओं को लगाया गया है। 

यदि कोई महिला घूंघट डालकर मतदान करने आती है और उस पर शक हो जाता है तो यह महिला कर्मचारी उसका घूंघट हटाकर पहचान पत्र से चेहरे की मिलाने करेंगी। चौथे चरण के लिए होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

'मतदाताओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो'

सांकेतिक चित्र
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसलिए सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर बिजली के कनेक्शन करा दिए गए हैं।

एक नजर
- 04 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
- कुल 53 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
- जिला में 1,542 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
- कुल 14,59,611 मतदाता करेंगे मतदान
- 393 बूथ पर रहेंगे एक-एक अतिरिक्त मतदानकर्मी
-165 पोलिंग बूथों पर होगी वेबकास्टिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें