फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस: एयर इंडिया की अनूठी पहल, अमेरिका की सभी उड़ानों में होंगी सिर्फ महिला क्रू

Tue, 06 Mar 2018 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Air India
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च, 2018 को अनूठे तरीके से मनाने के लिए एयर इंडिया इस बार अमेरिकी शहरों के सभी उड़ानों में शत प्रतिशत महिला क्रू को तैनात करेगी। यही नहीं, कुछ अन्य देशी-विदेशी मार्गों पर कंपनी की इसी तरह की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


एयर इंडिया की तरफ से मंगलवार को यहां जारी एक बयान में बताया गया कि इस साल महिला दिवस को मनाने के लिए एयर इंडिया की उत्साही महिला कर्मियों की विशेष तैयारी है। उस दिन अमेरिकी शहरों - सैन फ्रांसिस्को, न्यूयार्क, नेवार्क, शिकागो और वाशिंगटन डीसी के उड़ानों में कैप्टन और को पायलट के साथ ही विमान में तैनात क्रू के सभी सदस्य भी महिलाएं ही होंगी। इसके अलावा मिलान, फ्रेंकफर्ट और सिंगापुर जैसे विदेशी मार्गों एवं कुछ घरेलू मार्गों पर भी इसी तरह से संचालन किया जाएगा।

निजी क्षेत्र की कंपनी स्पाइसजेट ने भी इस वर्ष महिला दिवस को अनूठे तरीके से मनाने का फैसला किया है। कंपनी से मिली जानकारी के कंपनी ने विशेष रूप से महिला कैप्टन एवं फर्स्ट आफिसरों को नियुक्त करने का फैसला किया है। इनमें से कुछ पायलटों का चयन भी हो चुका है, जिन्हें बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें