फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'महिला सहकारी समितियों का जल्द होगा पंजीकरण, दिए जाएंगे सरकारी ठेके', सीएम फडणवीस ने किया एलान

Sat, 23 Aug 2025 06:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिलाओं की सहकारी समितियों को पंजीकृत कर उन्हें सरकारी ठेके देने और उनके अधिकार सुनिश्चित करने का एलान किया। उन्होंने 2024 विधानसभा चुनावों से पहले घोषित कल्याण योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को घोषणा की कि सरकार जल्द महिलाओं की सहकारी संस्थाओं को पंजीकृत करेगी और उद्योग, वाणिज्य और व्यापार में उनकी भागीदारी मजबूत करने के लिए उन्हें सराकारी अनुबंध भी उपलब्ध कराएगी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने स्पष्ट किया कि 2024 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले की कोई भी कल्याणकारी योजना अगले पांच वर्षों तक बंद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, महिला सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा और उन्हें पंजीकृत किया जाएगा और सरकार जल्द ही उन्हें ठेके देने का निर्णय लेगी। हम राज्य सरकार के कार्य आदेशों में महिला सहकारी समितियों को अधिकार और हिस्सेदारी देने पर भी फैसला लेंगे। 

ये भी पढ़ें: सीजेआई बीआर गवई ने साझा किए छात्र जीवन के अनुभव, बोले- परीक्षा के अंकों से तय नहीं होती सफलता
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने के ऐतिहासिक निर्णय का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अब उन विकसित देशों का अनुसरण कर रहा है, जहां महिलाओं को समान अवसर दिए जाते हैं और इसी वजह से वे देश आगे बढ़ते हैं। 

फडणवीस ने आगे कहा, आगामी 20 वर्षों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी या दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। इस सफर में महिलाओं की अहम भूमिका है। हल्के-फुल्के अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि पचास फीसदी आरक्षण के साथ अब कोई भी फैसला महिलाओं की सहमति के बिना नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं अक्सर घरों में 'गृह मंत्री' के रूप में जानी जाती थीं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अब उन्हें शासन में नेतृत्व भूमिका निभाने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी बोले- खतरे में सविधान, दो विचारधाराओं की लड़ाई है उपराष्ट्रपति चुनाव

मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं की ओर से 'वोट चोरी' के आरोपों की आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ नेता पहले भारत को विदेश में बदनाम करने की कोशिश कर चुके हैं और अब महाराष्ट्र की छवि को भी खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनावों में विपक्ष के साथ जो हुआ, वही बिहार में भी होगा, क्योंकि देश की महिलाओं के समर्थन वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें