फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आईपीएस ने आईजी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, विशाखा समिति करेगी जांच

Mon, 20 Aug 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु में एक महिला आईपीएस अधिकारी ने अपने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगया है। इस समय महिला आईपीएस एसपी के पद पर तैनात हैं जबकि आरोपी आईजी के पद पर है। शिकायत होने के बाद ही प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


अपनी लिखित शिकायत में महिला आईपीएस ने कहा, 'आईजी मुझे गले लगाने का मौका ढूंढते थे। कई मौकों पर उन्होंने जबर्दस्ती मुझे गले लगाया। वह मुझे गलत तरीके से छूते थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझे दूसरे तरीकों से परेशान करने लगे।' एसपी का आरोप है कि आईजी उन्हें पिछले सात महीनों से परेशान कर रहे हैं। वह उन्हें देर रात फोन करके आपत्तिजनक मैसेज भेजा करते थे। उन्हें पास बुलाकर पोर्न दिखाया करते थे। 

एसपी ने आरोप लगाया, 'आईजी ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी तो वह मेरा एसीआर खराब कर देंगे, जिससे मेरा करियर खराब हो जाएगा।' एसपी ने दूसरी विंग में स्थानांतरण की मांग की है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसपी की शिकायत को राज्य में हाल ही में गठित विशाखा कमिटी के पास भेज दिया गया है। इसके साथ ही डीजीपी टीके राजेंद्रन ने एडीजीपी सीमा अग्रवाल, एसयू अरुणाचलम और डीआईजी थेमोझी की एक कमिटी बनाकर उन्हें जांच सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें