तमिलनाडु में एक महिला आईपीएस अधिकारी ने अपने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगया है। इस समय महिला आईपीएस एसपी के पद पर तैनात हैं जबकि आरोपी आईजी के पद पर है। शिकायत होने के बाद ही प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है।
अपनी लिखित शिकायत में महिला आईपीएस ने कहा, 'आईजी मुझे गले लगाने का मौका ढूंढते थे। कई मौकों पर उन्होंने जबर्दस्ती मुझे गले लगाया। वह मुझे गलत तरीके से छूते थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझे दूसरे तरीकों से परेशान करने लगे।' एसपी का आरोप है कि आईजी उन्हें पिछले सात महीनों से परेशान कर रहे हैं। वह उन्हें देर रात फोन करके आपत्तिजनक मैसेज भेजा करते थे। उन्हें पास बुलाकर
पोर्न दिखाया करते थे।
एसपी ने आरोप लगाया, '
आईजी ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी तो वह मेरा एसीआर खराब कर देंगे, जिससे मेरा करियर खराब हो जाएगा।' एसपी ने दूसरी विंग में स्थानांतरण की मांग की है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसपी की शिकायत को राज्य में हाल ही में गठित विशाखा कमिटी के पास भेज दिया गया है। इसके साथ ही डीजीपी टीके राजेंद्रन ने एडीजीपी सीमा अग्रवाल, एसयू अरुणाचलम और डीआईजी थेमोझी की एक कमिटी बनाकर उन्हें जांच सौंप दी है।