जबीना बेगम के बाद हैदराबाद से एक और भारतीय महिला के साथ सऊदी अरब में हो रहे उत्पीड़न की खबर आई है। इस महिला का नाम अर्शिया बेगम है और कफिल द्वारा उत्पीड़ित की जा रही है। आर्शिया पैसा कमाने के लिए सऊदी अरब गई हुई है। वहीं, सीआइडी को इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आर्शिया हैदराबाद के गोलकुंडा में मोती दरवाजा की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक, एनआरआई विभाग ने सीआइडी को 13 जून को एक पत्र भेजा जिसमें आर्शिया को सऊदी अरब भेजने वाले एजेंट का नाम और टेलीफोन नंबर लिखा हुआ है। वहीं, आर्शिया को काम पर लगाने वाले एबटिसम याहया अब्दुल्ला ने आर्शिया को वापस भारत भेजने के लिए 3 लाख रू की मांग रखी है। आर्शिया जेद्हा के काफिल में फंसी हुई है।
वहीं, आर्शिया के पति मो. इब्राहिम ने सरकार को अपनी पत्नी की दुर्दशा के बारे में बताया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी वहां एक ब्यूटीशियन के तौर पर काम करने गई है। लेकिन आर्शिया को वहां घरेलू काम-काज करने के लिए जबर्दस्ती खदेड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उसको रोजाना उत्पीड़ित किया जा रहा है और उसको न तो खाने के लिए कुछ दिया जा रहा है और न ही उसका इलाज करवाया जा रहा है। बता दें कि आर्शिया के पति ने गोलकुंडा पुलिस स्टेशन में एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बता दें इस मामले में एनआरआई विभाग ने जेद्हा में मौजूद भारतीय दूतावास को भी आर्शिया को सही सलामत भारत भेजने के लिए एक पत्र भेजा है। ऐसे में प्रमुख सचिव अधर सिन्हा ने सीआइडी से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा है। वहीं, सरकार को इस मुद्दे पर जल्द ही कदम उठाने के लिए एक रिपोर्ट जारी की गई है।