फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर राष्ट्रपति ने कहा: भारत जीवित मातृशक्ति, संस्कृति-परंपरा को महत्त्व देते हुए करें देश का विकास

Sun, 08 Mar 2026 09:56 PM IST
Jyoti Bhaskar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला,  नई दिल्ली।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारतीय ज्ञान परम्परा और संस्कृति को महत्त्व देते हुए देश के विकास की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत देश भूमि का एक टुकड़ा मात्र नहीं है, बल्कि वह एक जीवित मातृशक्ति है और इसीलिए हमारे राष्ट्र गीत में इसकी तुलना देवी दुर्गा से की गई है। उन्होंने कहा कि आज अनेक विश्वविद्यालयों में महिलाएं गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही हैं। इससे यह साबित होता है कि यदि महिलाओं को अवसर दिए जाएं तो वे बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्र सेविका समिति (RSS) के द्वारा महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम 'नारी तू नारायणी' में लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत के इतिहास में महिलाओं के अनेक आदर्श रहे हैं। उनके आदर्शों को समझते हुए उन्हें अपनाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाओं में हर संघर्ष को पार करते हुए उच्चतम उपलब्धि हासिल करने की क्षमता है। केंद्र सरकार शिक्षा, उद्यमिता, खेल कूद से लेकर विभिन्न विषयों में महिलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं और महिलाएं हर क्षेत्र में नित नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शक्ति ही शिव को पूर्णता प्रदान करती हैं। पुरुष और महिला को देश के विकास में समान भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी को अपनाना चाहिए, लेकिन महिलाओं को अपनी धर्म, संस्कृति और परंपरा को बनाए रखना चाहिए। यह महिलाओं का लक्ष्य होना चाहिए। 

'प्रयास करें, समाज देगा सहयोग' 
राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख वी शांतक्का ने कहा कि भारत की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। इसके लिए समाज का समर्थन भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी तरफ से संपूर्ण प्रयास करेंगे तो समाज का सहयोग भी मिल जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्षेत्र में आने के बाद भी भारतीय महिलाओं को अपनी पहचान बनाकर रखनी चाहिए। अपने ज्ञान का हर स्तर पर उपयोग करते हुए अपने आसपास के माहौल को सकारात्मकता से भरने की कोशिश करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें