फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माकपा विधायक के खिलाफ होगी यौन उत्पीड़न की जांच, महिला आयोग ने दिए निर्देश

Thu, 06 Sep 2018 03:25 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल पुलिस को निर्देश दिया है कि माकपा के एक विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न की जांच की जाए और इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में आयोग को अवगत कराया जाए। आयोग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने मीडिया में आई खबरों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लिया और फिर इस बारे में राज्य के पुलिस प्रमुख को लिखा।

विज्ञापन


महिला आयोग ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि के इस कथित व्यवहार को लेकर आयोग बहुत आहत है। पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया जाता है कि मामले की जांच की जाए।  उसने कहा कि महिला आयोग ने यह भी कहा है कि राज्य पुलिस इस मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी आयोग को दे और पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


केरल में शोरनूर के विधायक पीके शशि पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। माकपा की राज्य समिति शिकायत पर प्रारंभिक जांच कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें