फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा ने दिया राहुल को जवाब- बीजेपी ने देश को दिए 6 महिला कैबिनेट मंत्री और 4 सीएम

Sat, 14 Oct 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीजेपी को महिला विरोधी बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। सुषमा ने राहुल को जवाब देते हुए कहा कि नेताओं को ऐसी बात कहना शोभा नहीं देता।
विज्ञापन


सुषमा ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी बुलाते हैं लेकिन इस पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री और 4 राज्यों में महिला गवर्नर दी हैं। इसके अलावा 6 महिलाएं कैबिनेट मंत्री हैं। पहली बार 2 महिलाएं कैबिनेट सुरक्षा समिति की सदस्य हैं। सुषमा ने कहा कि मुझे 2014 में विदेश मंत्री बनाया गया था और अब निर्मला जी रक्षा मंत्री हैं। Mera wahi kehna hai jo aapka kehna hai, netaon ko aisi baat kehna shobha nahi deta: EAM responds to a question on Rahul Gandhi's RSS remark pic.twitter.com/juvGrJI8A0 — ANI (@ANI) October 14, 2017
विज्ञापन


बता दें कि अभी हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजापा महिला विरोधी पार्टी है। राहुल ने कहा था कि कभी संघ की शाखा में महिलाओं को शॉर्ट में देखा है?

सुषमा ने कहा कि देश में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिला छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा रोल अदा कर सकती हैं। सुषमा स्वराज ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्‍लेख किया।

सुषमा ने कहा कि गुजरात की हर महिला उद्यमी, वो किसी काम को छोटा नहीं मानती है। गुजरात अकेला एक ऐसा राज्य है जहां हर महिला उद्यमी है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 142 योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुजरात दौरे पर है। आगामी नवंबर माह में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं। #WATCH: "Netaon ko aisi baat kehna shobha nahin deta" responds EAM Swaraj to a question over Rahul Gandhi's RSS women in shorts remark pic.twitter.com/C8r9T9VF7o — ANI (@ANI) October 14, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें