फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर महिला रक्षकों के लिए निजी बैरक और सैनिटरी डिस्पोजल

Thu, 09 Mar 2017 05:24 AM IST
amarujala.com {Presented by : अकरम}
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के साथ सीमा पर तैनात महिला एसएसबी जवानों को महिला अनुकूल सुविधाएं मिली हैं। इसके तहत उन्हें पहली बार निजी वर्गाकार बैरक और सैनिटरी पैड डिस्पोजल उपलब्ध करवाया गया।
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बल ने सीमा पर तैनात महिला जवानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की शुरुआत की। उन्होंने सीमा पर तैनात महिला जवानों के लिए सुविधाजनक और शरीर को संरक्षित करने वाले बुलेट प्रूफ जैकेट, हेटमेट, जूते और रेनकोट उपलब्ध करवाए।

देश के पूर्वी इलाकों भारत-भूटान सीमा और भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने महिलाओं की निजता को बनाए रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों में संशोधित शौचालय उपलब्ध करवाया। महिला जवानों को इन सीमावर्ती क्षेत्रों में रात के समय में भी काम करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें