फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ों की बरसात: दुकानदार की आंखों में मिर्ची झोंकने का प्लान हुआ फेल, महिला को 15 सेकेंड में पड़े 17 चांटे

Fri, 07 Nov 2025 10:04 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

अहमदाबाद में एक महिला ने आभूषण विक्रेता की आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने की कोशिश की,लेकिन दुकानदार की सतर्कता से महिला पकड़ी गई और उसने 15 सेकंड में महिला को 17 थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
लूट की कोशिश करती महिला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने दिनदहाड़े एक आभूषण की दुकान में दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर उसे लूटने की कोशिश की, लेकिन महिला की लूट की योजना नाकाम हो गई। इसके बाद दुकानदार में महिला के उपर थप्पड़ों की बरसात कर दी। महिला को 15 सेकंड में 17 थप्पड़ खाने पड़े।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के रणिप इलाके में दोपहर करीब 12 बजे एक महिला आभूषण की दुकान पर खरीददारी के बहाने पहुंची थी। पहले तो महिला ने सामान्य खरीदार की तरह आभूषणों के बारे में पूछताछ की, लेकिन कुछ देर बाद उसने मिर्च पाउडर निकालकर दुकान के मालिक के मुंह पर फेंक दिया। मगर उसकी योजना असफल हो गई। दुकानदार के उपर मिर्च का खास असर नहीं हुआ। 

15 सेकेंड में 17 थप्पड़
लूट की कोशिश से गुस्साए दुकानदार ने महिला को दबोच लिया और उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दुकानदार महिला की पिटाई करता नजर आ रहा है। दुकानदार ने महिला को 15 सेकेंड में 17 थप्पड़ जड़ डाले।  
विज्ञापन


 घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से भाग गई। हालांकि, राणिप पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग दुकानदार की हिम्मत और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Pune Land Deal: अजीत पवार बोले- बेटे पार्थ और उनके साझेदार जमीन के सरकारी होने से अनभिज्ञ थे, रद्द हो चुकी डील

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें