फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में काले जादू के नाम पर महिलाओं पर पुजारी ने बरसाए कोड़े, जानें पूरा मामला

Sun, 29 May 2022 08:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायरल वीडियो तमिलनाडु के नमक्कल जिले के नारायणीनार गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, इसमें काले जादू से शापित मानी जाने वाली महिलाओं पर पुजारी कोड़े बरसाते दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन
कोड़े से महिला को पीटते हुए पुजारी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के नमक्कल जिले के नारायणीनार गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिलाओं पर पुजारी द्वारा कोड़े बरासाते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में काले जादू से शापित मानी जाने वाली महिलाओं पर पुजारी कोड़े बरसाते हैं। ये वीडियो तमिलनाडु के नमक्कल जिले के नारायणीनार गांव का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यहां 20 साल बाद एक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान के दौरान काले कपड़े पहने एक पुजारी ने कई महिलाओं  पर कोड़े बरसाए। वायरल हो रहा ये वीडियो इसी अनुष्ठान का बताया जा रहा है। यहां के लोगों का मानना है कि पुजारी उन महिलाओं पर चाबुक चलाता है जो कि ‘काले जादू से शापित’ होती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की लोग आलोचना भी कर रहे हैं। 

वहीं गांव के लोगों का कहना है कि इन महिलाओं के साथ भविष्य में कुछ अच्छा होगा। इसी वजह से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि दो पक्षों में विवाद के बाद लंबे समय से इस अनुष्ठान का आयोजन बंद हो गया था। इस बार पिछले 20 वर्षों के बाद एक बार फिर इसका आयोजन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें