फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दहेज नहीं देने पर महिला को नंगा कर गांव में घुमाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Apr 2021 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

  • दहेज नहीं देने पर परिवार के सदस्यों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
महिला की बेदम पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। राज्य के केंद्रपारा जिले में कोरो गांव में एक महिला को उसके ससुरालवालों ने नग्न कर लाठी-डंडे से पीटा और पूरे गांव में घुमाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामला शुक्रवार का है। गांव के दबंग परिवार ने दहेज नहीं देने पर महिला के साथ बदसलूकी की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला सड़क किनारे फुटफाथ पर बैठी है और दबंग परिवार के सदस्य लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर रहे हैं।  हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

दहेज नहीं देने पर की पिटाई
हालांकि अमर उजाला वेबसाइट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दहेज नहीं देने पर गांव के दबंग परिवार ने महिला को पहले तो घर से बाहर निकाला और फिर उसकी बेदम पिटाई कर गांव में नंगा घुमाया। महिला लोगों से बचाव करने की मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। 
पीड़ित महिला के चाचा को भी पीटा
जिले के एसपी मडाकर संदीप संपत ने मीडिया को बताया कि मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सरत चंद्रा नायक, निरंजन नायक और मुन्ना नायक के तौर पर हुई है। एसपी के मुताबिक पीड़ित महिला का पति और उसकी सास राज्य से बाहर थी। उसी समय इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला के रिश्तेदार ने बताया कि पीड़ित को घर छोड़ने की धमकी आए दिन दी जा रही थी। एसपी ने बताया कि महिला के चाचा को भी उसके ससुराल वालों ने पिटाई की है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वालों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही उसके पति और सास को भी पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस जल्द ही उसको गिरफ्तार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें