फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: अतिक्रमण विरोधी अभियान में तोड़ा गया घर तो सड़क पर ही खाना बनाने लगी महिला, कहा- हमारे पास दस्तावेज, हम कहीं नहीं जाएंगे

Mon, 09 May 2022 05:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई

सार

चेन्नई में अतिक्रमण विरोधी अभियान में घर तोड़े जाने के बाद एक महिला ने सड़कों पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि हमारे पास घर के दस्तावेज हैं, हम कहीं नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
सड़क पर खाना बनाती महिला। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय न केवल देश की राजधानी दिल्ली में बल्कि कई राज्यों में अतिक्रमण के खिलाफ बुल़डोजर चल रहा है। दिल्ली में जहां इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। जिसका वहां के बाशिंदे विरोध भी कर रहे हैं। सोमवार को चेन्नई में अतिक्रमण विरोधी अभियान में घर तोड़े जाने के बाद एक महिला ने सड़कों पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर उसने कहा कि हमारे पास घर के दस्तावेज हैं, हम कहीं नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, चेन्नई में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में वहां की स्थानीय प्रिया का घर भी तोड़ दिया गया। जिसके बाद उसने वहां सड़कों पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रिया ने कहा कि हमारे पास हमारे घर के दस्तावेज हैं। बिना किसी सूचना के इसे तोड़ दिया गया। मैंने यहां सड़कों पर खाना बनाना शुरू कर दिया क्योंकि मुझे कहीं नहीं जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारियों का कहना है कि वे हाउसिंग स्कीम के जरिए उन्हीं को घर देंगे, जिनके परिवार में तीन सदस्य हैं। उन्होंने हम सभी को बेघर कर दिया है। मेरी बीमार मां और मेरे बच्चे हैं। मैं यहां से नहीं जाऊंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें