फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: बम धमकी वाले झूठे ईमेल भेजने के आरोप में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं कई मामले

Thu, 06 Nov 2025 08:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंगलूरू में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने झूठे बम धमकी वाले ईमेल भेजे। इनमें से एक ईमेल शहर के एक स्कूल को भी भेजा गया था। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कालासिपाल्या थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना-प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले यह गिरफ्तारी हुई है। यह मामला एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर दर्ज हुआ था। शिकायत में 14 जून को स्कूल की ईमेल आईडी पर भेजे गए बम धमकी संदेश का हवाला दिया गया था।

ये भी पढ़ें: सात साल तक देश की सेवा करने वाला ‘रोबो’ हुआ रिटायर, सेना ने दी सलामी और भावनात्मक विदाई
विज्ञापन


उत्तर संभाग की साइबर अपराध पुलिस ने मामले की जांच की। इसने महिला को गुजरात के अहमदाबद शहर के केंद्रीय कारागार से 28 अक्तूबर हिरासत में लिया। इसके लिए वारंट जारी किया गया। बाद में आरोपी से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


आरोपी ने बंगलूरू शहर में छह मामलों में शामिल होने की बात कबूल की। इसमें कालासिपाल्या थाने का मामला भी शामिल है। जांच में सामने आया कि झूठे बम की धमकी वाले फोन कॉल के मामले में आरोपी के खिलाफ गुजरात, मैसूर और चेन्नई में भी दर्ज हैं। 

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने अपने उपकरण पर वीपीएन इंटरनेट का इस्तेमाल किया। आरोपी छह-सात व्हाट्सएप खाते का इस्तेमाल कर रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें