फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सेना के जवान को बीच सड़क पर पीटने वाली महिला गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2017 10:31 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
विज्ञापन
जवान को पीटती महिला
विज्ञापन
कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सेना के जवान को पीटती नजर आ रही है। एक निजी न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला गुरुग्राम की रहने वाली है। आरोपी महिला को आईपीसी की धारा 186, 353, 314 और 332 (गैर जमानती) के तहत गिरफ्तार किया गया है। जवान का नाम महावीर सिंह है जो घटना के दिन अन्य साथियों के साथ दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की तरफ से गुजर रहे थे।

आरोप है कि वसंत विहार के पास महिला ने रैश ड्राइविंग करते हुए अपनी इंडिका कार से सेना के वाहन को क्रॉस किया और सामने गाड़ी लगा दी। इसके बाद महिला ने बिना कुछ कहे सुने सेना के एक जवान को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


पीड़ित सैनिक के मुताबिक महिला बिना किसी कारण लगातार थप्पड़ बरसाती जा रही थी। सैनिक का दावा है कि उनका वाहन महिला की गाड़ी से कई मीटर दूर था और वो इस बात को नहीं समझ पाए कि महिला इतने गुस्से में क्यों थी। हालांकि मामले की तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें