फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in World: दुनिया में आठ करोड़ के पार हुए कोरोना संक्रमित, 17.59 लाख से ज्यादा लोग गंवा चुके हैं जान

Sun, 27 Dec 2020 03:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना योद्धा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

दुनिया में शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है जबकि इस महामारी में अब तक विश्व के 17.59 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि इस महामारी में अब तक कुल 5.65 करोड़ से ज्यादा लोग अस्पतालों से ठीक होकर घर भी लौटे हैं।

विज्ञापन


कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 1.92 करोड़ के पार हो गई है जबकि मृतकों की संख्या यहां 3.38 लाख से ज्यादा है। कोरोना से प्रभावित देशों में तीसरा नंबर ब्राजील का है जहां अब तक 74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 1.90 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।


ब्राजील में न सिर्फ अस्पतालों के भीतर बिस्तर कम पड़ चुके हैं बल्कि अंतिम क्रिया के लिए जमीन भी कम पड़ रही है। इन देशों के अलावा यूरोपीय देशों में संक्रमण के चलते हालात बेहद खराब हैं। यहां सबसे बुरा हाल ब्रिटेन का है जहां कोरोना के नए स्वरूप के चलते कई देशों ने उड़ानें भी रोक दी हैं।
विज्ञापन




चीन ने स्थानीय लोगों को बाहर जाने से रोका
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में इस देश ने नए प्रतिबंध लागू किए हैं। चीन ने स्थानीय लोगों से कहा है कि वे नए साल की छुट्टियों के दौरान अपना शहर नहीं छोड़ें। इस बीच चीन में संक्रमण से जुड़े दो घरेलू मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार ने खेल समारोहों और बड़े समारोहों को रद्द कर दिया है। इसने कंपनियों से शहर या विदेशों के लिए व्यापार यात्रा नहीं करने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें