फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में महिला पुलिसकर्मी को जिंदा जलाया, आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

Sat, 15 Jun 2019 08:12 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मावेलिक्कारा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल में महिला पुलिसकर्मी को ही जिंदा जला दिया गया। घटना मावेलिक्कारा जिले की है जहां 34 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल को जब वह ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी तब आरोपी ने उस पर कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बता दें कि महिला सिपाही मावेलिक्कारा के वल्लीकुन्नम पुलिस थाने में तैनात थी। 

विज्ञापन

 
पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला को जलाने के दौरान आरोपी भी झुलस गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें