पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक 21 साल की मेडिकल छात्रा ने मंगलवार रात को पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, वह राजस्थान की रहने वाली थी और एमबीबीएस के दूसरे साल की पढ़ाई कर रही थी।
छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में दो अन्य लड़कियों के साथ रहती थी। देर शाम तक जब वह कमरे में नहीं लौटी, तो उसकी रूममेट्स ने पुलिस को सूचना दी। उसी दौरान हॉस्टल की एक अन्य छात्रा ने उसे दूसरे कमरे में फांसी पर लटके देखा और तुरंत हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को बताया।
आत्महत्या नोट में क्या कुछ लिखा
बता दें कि पुलिस को मौके पर एक नोट मिला, जिसमें छात्रा ने लिखा था कि वह मानसिक स्वास्थ्य के लिए इलाज करा रही थी और आगे पढ़ाई करना चाहती थी। नोट में उसने किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह स्कूल के दिनों से ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज ले रही थी। उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।