फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: घर में फटा एलपीजी सिलेंडर, महिला और शख्स गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 Dec 2022 06:15 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता

सार

पुलिस ने जानकारी दी कि विस्फोट एलपीजी सिलेंडर में हुआ था। हमें स्थानीय लोगों से अलग बयान मिले हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में बुधवार को घर में हुए एक विस्फोट में एक महिला और उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बशीरहाट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह पिफा ग्राम पंचायत क्षेत्र के रामनगर में उनके घर में हुई, जिसमें सोनिया बीबी और रकीबुल्ला मंडल गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि विस्फोट एलपीजी सिलेंडर में हुआ था। जिसमें महिला और उसका देवर घायल हो गए। पुलिस ने आगे कहा कि हमें स्थानीय लोगों से अलग बयान मिले हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में पंचायत चुनाव होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर ग्रामीण चुनावों से पहले कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने और पड़ोसी राज्यों से पश्चिम बंगाल में पैसा भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें