फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: गुजरात में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की खुदकुशी, तीनों की मौके पर मौत, जांच जारी

Mon, 04 Apr 2022 12:23 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पोरबंदर

सार

इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि लीलुबेन मोरी द्वारा शनिवार देर रात यह खौफनाक कदम उठाने के पीछे घरेलू विवाद माना जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पोरबंदर जिले के देवड़ा गांव में एक 27 वर्षीय महिला अपने दो साल के बेटे और अपनी नवजात बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि लीलुबेन मोरी द्वारा शनिवार देर रात यह खौफनाक कदम उठाने के पीछे घरेलू विवाद माना जा रहा है। कुटियाना पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम मोरी, उसके दो साल के बेटे और 45 दिन की बेटी के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को रविवार को घटना के बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की एक टीम शवों को निकालने के लिए मौके पर पहुंची। घरेलू विवाद प्रथम दृष्टया कारण लगता है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें