फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: 'धोनी फिनिश नहीं हुए, वह फिनिशर हैं', माही के समर्थन में उतरे पूर्व क्रिकेटर

Mon, 04 Apr 2022 11:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में पहली बार बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। पूर्व कप्तान के इस कदम के बाद फैंस उनके टी-20 लीग में भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लगता हे कि धोनी अभी फिनिश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2022 में पहली बार बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरू होने से दो दिन पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी और रवींद्र जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बना दिया। पूर्व कप्तान के इस कदम के बाद फैंस उनके टी-20 लीग में भविष्य को लेकर चिंतित हैं। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को लगता हे कि धोनी अभी फिनिश नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


धोनी ने अभी तक आईपीएल 2022 में तीन मैचों में 89 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट भी 123 का रहा है। पिछले कुछ समय से अपनी बल्लेबाजी को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे धोनी ने इस बार सभी को चौंकाया है। 

कैफ के मुताबिक जिस तरह से धोनी ने अभी तक दो मैचों में बल्लेबाजी की है उसे देखकर ये बिल्कुल नहीं लगता है कि उनके अंदर का क्रिकेट खत्म हो गया है। पू्र्व क्रिकेटर के मुताबिक एमएस धोनी अभी फिनिश नहीं हुए हैं बल्कि वो फिनिशर हैं।
विज्ञापन


पुराने धोनी इस साल देखने को मिल सकते हैं 
स्पोर्ट्सकीड़ा के एक शो में कैफ ने बात करते हुए कहा, "ये वो साल हो सकता है जब एमएस धोनी हमें अपने पुराने फॉर्म में पहले की तरह ही पहली ही गेंद से शॉट लगाते दिखें। उन्होंने कहा, "धोनी अभी फिनिश नहीं हुए हैं, बल्कि वो फिनिशर हैं। लोगों ने कहा कि उनका समय अब खत्म हो गया है और ये उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने शुरू के दो मैचों में बल्लेबाजी की, दोनों ही मैचों में नाबाद रहे। इस साल शायद हमें वो पुराने धोनी देखने को मिलें जो पहली ही गेंद से बाउंड्री लगाना शुरू कर देते थे। कागजों में उन्होंने कप्तानी छोड़ी दी है और इसी वजह से वो ज्यादा दबाव में नहीं होंगे। इसलिए हमें वो धोनी देखने को मिल सकता है जो गेंद को स्टेडियम के बाहर मारता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें