फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सास-बहू के झगड़े में मासूम ने गंवाई जान, महिला ने बेटे को पानी की टंकी में डूबाकर मार डाला

Thu, 12 Dec 2024 11:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर अकसर सास-बहू के बीच अनबन रहती थी। मंगलवार को बच्चे की तबीयत पर चिंता जताते हुए दादी ने उसे टिटवाला ले जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में सास के साथ विवाद के बाद महिला ने अपने एक साल के बेटे को पानी की टंकी में फेंककर मार डाला। महिला और उसकी सास के बीच बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर बहस हुई थी। यह घटना शाहपुर तालुका में वासिंद के पास कसाने गांव में बुधवार को घटी। हालांकि, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का पिता घर के पास ही एक गोदाम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। उसने महिला से 2022 में शादी की थी। पिछले साल ही उसके बेटे का जन्म हुआ था, लेकिन वह जन्मजात बीमारी से पीड़ित था। वाडिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


सास बहू के झगड़े में मासूम ने गंवाई जान
बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर अकसर सास-बहू के बीच अनबन रहती थी। मंगलवार को बच्चे की तबीयत पर चिंता जताते हुए दादी ने उसे टिटवाला ले जाने का फैसला किया। वहां ले जाने के बाद बच्चे को बुखार आ गया, जिसके बाद दादी उसे वापस ले आई। बाद में सास-बहू के बीच बच्चे को लेकर तीखी बहस हुई। स्थिति को शांत कर पिता अपने काम पर चला गया। बुधवार की सुबह जब वह घर वापस आया तो सोने से पहले वह अपने बेटे के साथ कुछ देर तक खेला। इसके बाद महिला ने बच्चे को पानी की टंकी में डूबा कर मार डाला। 

कुछ देर बाद जब व्यक्ति ने अपने बेटे को नहीं देखा तो उसने उसे ढूंढना शुरू किया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि उसका बेटा लापता है। व्यक्ति को पत्नी पर संदेह हुआ और उसने पूछताछ की। इस दौरान महिला ने अपना अपराध स्वीकार किया। व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में फोन कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने टंकी से शव को बाहर निकालकर उसे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें