फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: पूर्वजों की मुक्ति के नाम पर मां ने की दो नाबालिग बेटों की हत्या, ससुर को भी मारने की कोशिश; गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 09:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

Gujarat: गुजरात के नवसारी जिले में एक महिला ने कथित रूप से अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए अपने दो बेटों की हत्या कर दी। उसने अपने ससुर को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर बच गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के नवसारी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने यह कदम कथित तौर पर 'अपने पूर्वजों की मुक्ति' के लिए उठाया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला सुनीता शर्मा ने अपने ससुर को भी मारने की कोशिश की। लेकिन वह किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। यह घटना गुरुवार रात नवसारी जिले के बिलीमोरा कस्बे के देसरा इलाके में एक फ्लैट में हुई। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली सुनीता शर्मा अपने पति शिवकांत, सात और चार साल के दो बेटों और ससुराल वालों इंद्रपाल और सुसरी के साथ इस अपार्टमेंट में रहती थी।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी हाई पावर ड्रोन बॉर्डर एरिया में गिराता था हथियार और नशे के पैकेट, एन्क्रिप्टेड मोड पर होती थी बात
विज्ञापन


'आधी रात गला घोंटकर की दोनों बेटों की हत्या'
अधिकारियों ने बताया कि शिवकांत को टायफॉयड हो गया था और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस उपाधीक्षक बीवी गोहिल ने बताया, इंद्रपाल और उनकी पत्नी सुसरी अपने बेटे शिवकांत के लिए खाना लेकर अस्पताल गए थे और लौटकर सो गए। सुनीता अपने कमरे में थी। आधी रात को अचानक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही सुनीता ने किसी देवी-देवता की पूजा करना शुरू कर दिया और अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए अपने दोनों बेटों का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


'ससुर का गला घोंटने की भी कोशिश की'
गोहिल ने बताया कि इसके बाद सुनीता अपने ससुराल वालों के कमरे में गई और अपने ससुर का गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर घर से बाहर निकल गए और पड़ोसियों से मदद मांगी। इस दौरान सुनीता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पड़ोसियों के कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोला। कुछ समय बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। पुलिस ने बताया कि सुनीता को बच्चों के शवों के पास बैठा पाया गया और वहीं से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें