फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: बाघ के हमले में महिला की मौत, पिछले 15 दिनों में छठा मामला

Sun, 03 May 2020 02:50 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नागपुर
विज्ञापन
बाघ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के भंडारा में पाओनी वन्य क्षेत्र में शनिवार को बाघ के हमले में 58 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने महिला की पहचान जनबाई मोहदकर के रुप में की और कहा कि सुबह आठ-नौ बजे के करीब पाओनी वन्य क्षेत्र के सरवला में खंड संख्या 311 में यह घटना हुई।

विज्ञापन


पिछले कुछ हफ्तों में विदर्भ क्षेत्र में बाघ के हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि 24 अप्रैल को गढ़चिरौली में इंजेवाडी वन्य क्षेत्र में बाघ के हमले में 52 वर्षीय एक महिला की जान चली गई थी जबकि 19 अप्रैल को पाओनी में बाघ के हमले में एक अन्य 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

इसके अलावा 18 अप्रैल को तिरोरा वन क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में 32 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। 16 अप्रैल को जिले के अरमोरी इलाके में 40 वर्षीय व्यक्ति और 13 अप्रैल को पेंच के जंगल के पास में बाघ के हमले में 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति मारा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें