फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स से इनकार करने पर पति की हत्या करने वाली महिला को उम्रकैद

Tue, 14 Jun 2016 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद की सत्र अदालत ने एक औरत को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। महिला पर आरोप था कि उसने अपने पति को जान से मार डाला था, पति को जान से मारने के पीछे का कारण था कि उसके पति ने उससे सेक्स करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यू एम भट्ट ने 54 वर्षीय विमला वाघेला को दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास व 2,000 रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। भुगतान में देरी होने पर दोषी की सजा को 6 महीने और बढ़ाने का भी आदेश दिया।केस विवरण के अनुसार यह घटना 2 नवंबर 2013 की है जब विमला और उसका पति नरसिन्ह नोवलनगर में अपने घर पर अकेले थे।

महिला के खिलाफ दायर आरोप पत्र में  दावा किया गया है कि जब उसके पति ने उससे सेक्स करने से मना कर दिया तो वह उससे लड़ने-झगड़ने लगी। महिला अपने पति पर शक करती थी कि उसके विवाह से पहले किसी औरत के साथ संबध थे। महिला ने गुस्से में छड़ी उठाई और अपने पति के सिर पर जोर-जोर से मारने लगी।  सिर पर गंभीर चोट के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या के बाद महिला ने घर में लॉक लगाकर सरदारनगर पुलिस स्टेशन गई और अपने पति की मौत के बारे में पुलिस को सूचित किया। और खुद ही इस मामले में शिकायतकर्ता बन गई। हालांकि पुलिस को बाद में पता चला कि इसी महिला ने अपने पति को मारा है। जैसे ही पुलिस को पता चला उसने महिला को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें