फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: प्रेमिका ने नजरअंदाज किया तो यूपी से पुणे आया प्रेमी, गोली मारकर ली जान, IT कंपनी में काम करती थी वंदना

Mon, 29 Jan 2024 12:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार को पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई और पुलिस को इसकी जानकारी रविवार सुबह मिली। निगम को मुंबई में पकड़ा लिया गया। उसे आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक आईटी कंपनी में कार्यरत महिला वंदना द्विवेदी (26) की उसके प्रेमी ऋषभ निगम ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे 2013 से रिश्ते में थे। वंदना पुणे में एक बड़ी आईटी कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि उसका प्रेमी यूपी में रहता था। निगम इस बात से नाराज था कि वंदना ने उसको हाल में नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।

पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार को पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई और पुलिस को इसकी जानकारी रविवार सुबह मिली। निगम को मुंबई में पकड़ा लिया गया। उसे आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त बापू बांगर ने कहा, यूपी से आकर निगम ने 25 जनवरी को लॉज में ठहरा था, अगले दिन वह वंदना से मिला था। वह शनिवार रात महिला को गोली मार कर फरार हो गया। लॉज के सीसीटीवी फुटेज में निगम को शनिवार रात परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें