फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप को दिया नमकीन का पैकेट, सजा में महिला को मिला 'ट्रिपल तलाक'

Mon, 08 May 2017 01:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
मंत्री अतुल गर्ग के साथ पीड़िता - फोटो : HT
विज्ञापन
देश में इस वक्त 'ट्रिपल तलाक' का मामला काफी गर्माया हुआ है। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश में एक 26 वर्षीय महिला राज्य के खाद्य मंत्री अतुल गर्ग के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची। महिला का कहना है कि उसके पति मे मामूली सी बात पर उसकी पिटाई की और उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन


महिला ने कहा कि उसके माता-पिता पास ही में रहते हैं। पति द्वारा लाए गए नमकीन के पैकेटों में से उसने 2 पैकेट उन्हें दिए। इस बात पर उसके पति का गुस्सा इतना बढ़ गया कि पहले उसने महिला के साथ मारपीट की, फिर तीन बार 'तलाक' कह कर उसे और 3 साल के बेटे को घर से बाहर निकाल दिया। महिला अपने पिता और भाई के साथ क्षेत्रीय विधायक और मंत्री अतुल गर्ग के पास उनके जनता दरबार में पहुंची।

इस मुद्दे पर मंत्री जी ने कहा कि महिला अपने साथ हुए शोषण और अत्याचार कि फरियाद लेकर आई थी। उसने बताया कि उसके पति और उनके भाईयों ने उसे कोर्ट न जाने की भी धमकी दी। हालांकि, विधायक ने महिला को पूरी मदद का भरोसा देते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया है। साथ ही महिला को पूरी सुरक्षा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री जी बोले, हमारे हाथ भी बंधे हुए हैं

ट्रिपल तलाक - फोटो : InShorts
महिला ने बताया कि उसका पति उसे अकसर मारा करता था। शनिवार को नमकीन लाया और उसने दो पैकेट अपने माता-पिता को दे दिया। इस बात पर वो आपे से बाहर हो गया और उसने तीन बार 'तलाक, तलाक, तलाक' कह कर महिला और उनके बेटे को घर से बाहर कर दिया। महिला ने कहा, "मैं सोच भी नहीं सकती कि कैसे मुझे एक वस्तु समझा गया और तलाक दे दिया गया। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है।"

महिला के पिता ने कहा कि उनका दामाद, सलीम, अकसर पैसे और घर की मांग करता था। शादी को 4 साल हो गए और वो तभी से लगातार दबाव बना रहा था। उन्होंने कहा कि पैसा न देने पर सलीम उनकी बेटी को यातनाए देता था। ऐसे में अब उनके पास पुलिस और कानून की मदद मांगने के अलावा कोई चारा नहीं है।

हालांकि, मंत्री अतुल गर्ग ने महिला से कहा कि वो इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते और उन्हें पुलिस के पास जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे में उनके भी हाथ बंधे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें