फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत थी लड़की, मदद के लिए आए कांस्टेबल को ही करने लगी किस

Fri, 28 Jul 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता में एक महिला को शराब पीकर और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। चौंका देने वाली बात है कि आरोपी महिला नशे में इस कदर धुत थी कि उसने वहां मौके पर हालात काबू करने वाले पुलिस कांस्टेबल को ही किस कर डाला। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने कांस्टेबल को रिश्तवत देने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक महिला की कार डिवाइडर में जाकर भिड़ गई थी। इस बीच जब पुलिस कांस्टेबल अपने साथी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा  और उसकी मदद करने की कोशिश करने लगा। कांस्टेबल को ये मालूम नहीं था कि अगले ही पल में उसके साथ कुछ ऐसा अजीबो-गरीब होने वाला है जिसकी उसने सोची भी नहीं होगी। महिला ने उसे गले ही नहीं लगाया, बल्कि उसे किस भी कर दिया।

दरअसल, हादसा हो जाने के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने उसकी मदद करनी चाही, लेकिन महिला ने उसे धक्का मार दिया। लेकिन पुलिस कांस्टेबल के साथ उसने ये हरकत कर डाली। मौके पर मौजूद साथ कर्मियों ने महिला को किसी तरह अलग किया और उसे थाने ले गए। बताया जा रहा है कि महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें