फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने नाले में बच्ची को जन्म दिया, अस्पताल पर दाखिला नहीं देने का आरोप

Sat, 16 Dec 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
महिला ने नाले में बच्ची को जन्म दिया
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की बेरुखी से एक महिला को नाले में बच्चे को जन्म देना पड़ा है। ओडिशा के कोरापुट जिले में एक आदिवासी महिला को सरकारी अस्पताल ने कथित तौर पर कागजों के अभाव में अस्पताल में दाखिल नहीं किया। प्रसव पीड़ा बढ़ जाने की वजह से महिला ने अस्पताल परिसर के एक खाली नाले में बच्ची को जन्म दिया। 
विज्ञापन


ओडिशा के कोरापुट जिले में शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में यह शर्मसार करनेवाली घटना हुई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने इन आरोपों को नकारा है कि उन्होंने महिला को दाखिला देने से मना किया। 

घटना की खबर फैल जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने नवजात बच्ची को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में दाखिल किया और उसकी 30 वर्षीय मां का भी अस्पताल में ध्यान रखा जा रहा है। डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति को स्थिर बताया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला दसमंतपुर ब्लॉक के जनिगुडा गांव की रहनेवाली है। वह अपनी मां और बहन के साथ अस्पताल में भर्ती अपने पति से मिलने आई थी। उसके पति को बुखार के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने तेज प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती होने को कहा, लेकिन अस्पताल अधिकारियों ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। महिला की मां के मुताबिक, अस्पताल अधिकारियों ने डॉक्टर की पर्ची और जरूरी कागजात के बिना दाखिल करने से मना कर दिया। 

हालांकि कोरापुट के जिला मेडिकल अधीक्षक ललित मोहन रथ ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि, 'महिला लघुशंका करने गई थी और उसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दिया। वह दाखिले के लिए अस्पताल कर्मचारियों के पास नहीं गई थी।' 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें