फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : बीजेपी विधायक को अपना पति बता महिला ने खूब किया हंगामा, कहा- छोड़ूंगी नहीं

Fri, 22 Jun 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
प्रेमाकुमारी
विज्ञापन
कर्नाटक में एक महिला ने बीजेपी विधायक की प्रेमिका और पत्नी होने का दावा करते हुए उनके ऑफिस के बाहर खूब हंगामा किया। इतना ही नहीं, जब ऑफिस के कर्मचारियों ने उसे विधायक से नहीं मिलने दिया तो उसने उनके साथ बदसलूकी भी की। हालांकि विधायक एसए रामदास उस समय अपने ऑफिस में मौजूद नहीं थे। विधायक के परिचितों की मानें तो विधायक का उस महिला से कोई संबंध नहीं है। महिला बस उनसे पैसे ऐंठने की नियत से ऐसा कर रही है। ये घटना गुरुवार की है।  
विज्ञापन


एसए रामदास मैसूरु के कृष्णाराजा सीट से बीजेपी विधायक हैं। आरोप है कि गुरुवार की सुबह महिला उनसे मिलने के लिए उनके ऑफिस गई थी। उसने वहां मौजूद कर्मचारियों से विधायक को अपना पति बताते हुए मिलने की बात कही। लेकिन कर्मचारियों ने विधायक के वहां मौजूद नहीं होने की बात कही। इसपर महिला कर्मचारियों पर ही भड़क गई और उनपर चिल्लाते हुए उन्हें भला-बुरा कहने लगी। 

महिला का नाम प्रेमाकुमारी बताया जा रहा है। कर्मचारियों की मानें तो उसने विधायक को धमकी भी दी और कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, रामदास को नहीं छोड़ूंगी। मैं रामदास से प्यार करती हूं और यही वजह थी कि मैंने उसके खिलाफ विधानसभा चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। महिला ने कहा कि मैं उससे (एसए रामदास) मिलने की लगातार कोशिश कर रही हूं, लेकिन वो मिलने को तैयार ही नहीं है और न ही वह मेरा फोन ही उठा रहा है। महिला ने विधायक को धमकी दी कि मैं उसे नहीं छोड़ूंगी। 
विज्ञापन


बताते चलें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भी इस महिला को लेकर खूब चर्चा हुई थी। दरअसल प्रेमाकुमारी नाम की महिला ने कृष्णाराजा सीट से विधायक एसए रामदास के खिलाफ चुनाव लड़ने की धमकी दी थी। हालांकि बाद में उसने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। इसके बाद विधायक पर भी आरोप लगे थे कि उन्होंने उम्मीदवारी वापस लेने के लिए महिला को 5 करोड़ रुपये दिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें