महिला की जान बचाने वाली पुलिसकर्मी की पहचान मंदाकिनी परमार के रूप में हुई है। मंदाकिनी ने ही तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में फंसी महिला यात्री को पकड़कर खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचा ली।
अहमादाबाद रेलवे स्टेशन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कांस्टेबल को ट्रेन में चढ़ते समय गिरने पर एक यात्री की जान बचाते हुए देखा जा सकता है। कांस्टेबल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस काम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर-11464 जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 से सुबह 8.40 बजे रवाना होने को तैयार थी। ये ट्रेन अब प्लेटफॉर्म पर चल पड़ी थी और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी। कोच संख्या बी-3 में दो महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती हैं।
एक महिला तो कोच में चढ़ जाती हैं जबकि दूसरी महिला का कोच में चढ़ते वक्त पैर फिसल जाता है। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक महिला पुलिस कांस्टेबल दौड़ती हुई ट्रैक में गिरी महिला को बचाने की कोशिश करती हैं और उसे खींचकर बाहर निकाल लेती हैं।
विज्ञापन
महिला की जान बचाने वाली पुलिसकर्मी की पहचान मंदाकिनी परमार के रूप में हुई है। मंदाकिनी ने ही तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में फंसी महिला यात्री को पकड़कर खींचकर बाहर निकाला और उनकी जान बचा ली।