फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: महिला ने बच्चों को जहर देकर खुद भी कर ली आत्महत्या

Sun, 15 Mar 2020 12:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

एक 25 वर्षीय महिला ने अपने पति के साथ हुई लड़ाई के बाद कथित तौर पर अपने बेटे और बेटी को जहर देकर घर की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। त्रिपुरा पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को यहां से लगभग 70 किलोमीटर दूर गोमती जिले के एक सुदूर आदिवासी बस्ती सामूचेरा में हुई।

विज्ञापन


जमुना देबबर्मा नामक महिला का दोपहर के भोजन के लिए घर आए अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था। उदयपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी ध्रुबा नाथ ने बताया कि हमें शक है कि महिला ने अपने दिहाड़ी मजदूर पति के काम पर चले जाने के बाद सात साल की बेटी और चार साल के बेटे को मार डाला और आत्महत्या कर ली।

पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी पर घर होने की वजह से कोई भी गवाह नहीं मिला है। नाथ ने बताया कि उसके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें