फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे में बर्बरता की सारी हदें पार: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद सिगरेट से जलाया; छह पर केस दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 12:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 38 साल के आदमी और उसकी मां सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां के ठाणे में एक शख्स ने 27 साल की महिला का कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं बर्बरता की हद तो तब पार हो गई जब उसे जलती हुई सिगरेट और गर्म तवा से जलाया। 

विज्ञापन


छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 38 साल के आदमी और उसकी मां सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें, घटना की शुरुआत चार साल पहले यानी 2021 में हुई, जब दोनों सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने। 

यह है मामला
यहां उल्हासनगर शहर के रहने वाले आरोपी की दोस्ती फेसबुक पर स्थानीय निवासी पीड़िता से हुई थी। विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह कथित तौर पर उसे शहर के एक लॉज में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसे ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर कई और बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आधार और पैन कार्ड छीना
जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो पीड़िता को शख्स से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। बाद में आरोपी और उसकी मां महिला को मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले गए, जहां उन्होंने उसके बाल तथा भौंहें काट दीं और उसे एक घर में कैद कर लिया। यहां उसे जलती हुई सिगरेट से जलाया गया और गर्म तवा से मारा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने महिला का आधार और पैन कार्ड के साथ-साथ बैंक पासबुक भी छीन ली और कर्ज लेने के लिए उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया।

अभी कोई गिरफ्तारी नहीं
अधिकारी ने बताया कि महिला को धमकी दी कि अगर उसने अपने पिता से पैसे की मांग पूरी नहीं की तो वे उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर देंगे। महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद व्यक्ति और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें